{"_id":"61c8b1f763e6c808381ccf5c","slug":"traders-are-being-harassed-by-the-central-and-state-government-etawah-news-knp6718752190","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही उत्पीड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जीएसटी और उप कर लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इसके विरोध में जनवरी के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में जंतर-मंतर पर आंदोलन किया जाएगा।
यह बात उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री आकाशदीप जैन, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी ने रविवार को सिविल लाइन स्थित होटल में पत्रकार वार्ता में कही।
जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी लागू करते समय कहा था कि व्यापारियों पर कोई भी उप कर नहीं लगाया जाएगा, लेकिन हर तीसरे महीने किसी न किसी रूप में उप कर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अब फिर से जो वस्तुएं पांच प्रतिशत के दायरे में आती थीं, उन पर जीएसटी बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकार व्यापारियों की व्यथा नहीं समझती है, इसलिए उनका उत्पीड़न करने के लिए कोई न कोई प्रयोग करती रहती है।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर संगठन जीएसटी को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नई दिल्ली में आंदोलन करेगा।
महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा कि व्यापार मंडल जनपद के शहर, गांव और कस्बों के व्यापारियों को जोड़ने का काम करेगा। कोरोना महामारी से अभी तक व्यापारी उबर नहीं सका है, फिर तीसरी लहर आने वाली है।
सरकार ने मौजूदा व्यवस्था के अंतर्गत स्टॉक पर मंडी शुल्क लगाया जाना है, या नहीं लगाया जाना है, के बारे में स्पष्ट आदेश नहीं किया है। कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी ने कहा कि मंडी शुल्क व्यय एवं उसका पालन करने में होने वाले खर्चे से बाजार में महंगाई बढ़ेगी, जिसका बोझ आम जनता पर पड़ेगा।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष रजत जैन, सर्वेश चौहान, सुनील मिश्रा, सरदार मनदीप सिंह, पावेंद्र शर्मा, प्रद्युम्न सिंह सराफ, अभय टंडन, आनंद मित्तल, शहंशाह वारिसी, भारतेंदु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।