फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tractor tires burnt due to HT line, driver scorched

एचटी लाइन से ट्रैक्टर के टायर जले, चालक झुलसा

Fri, 01 Oct 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tractor tires burnt due to HT line, driver scorched
बकेवर। थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव स्थित खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों से छू गया। करंट की चपेट में आने से चालक झुलस गया। उसने कूदकर जान बचाई, लेकिन कुछ देर में ही ट्रैक्टरों के टायर जल कर राख हो गए।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक के दाऊद पुर गांव निवासी हरि नारायण त्रिपाठी का बेटा अनुज सब्दलपुर गांव निवासी हरिशंकर के खेत में जुताई कर रहा था। खेत के ऊपर गुजरी हाईटेंशन के तार ढीले होने से काफी नीचे हो गए।
विज्ञापन

खेत जोतते समय ट्रैक्टर की छतरी तारों से छू गई, जिससे ट्रैक्टर में करंट उतर गया। करंट से झुलसे अनुज ने किसी तरह दूसरे खेत में कूदकर जान बचाई और बेहोश हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर के चारो पहियों में आग लग गई। बैटरी व इंजन खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद किसान अनुज को अस्पताल ले गए। अनुज ने बताया कि पिछले तीन माह में कई बार बिजली विभाग को किसानों व ग्रामीणों ने खेत के ऊपर से गुजरी लाइन के झूलते तारों को सही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन विभाग ने आज तक सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed