फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tractor and DCM clash, four injured

ट्रैक्टर व डीसीएम भिड़ी, चार घायल

Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन

बकेवर। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सुनवर्षा ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से क्रेन से हटवा कर थाना परिसर में खड़ा  करवा दिया।

विज्ञापन


इटावा से ट्रैक्टर पर सवार होकर महेवा की ओर जाते समय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सुनवर्षा ओवरब्रिज इटावा की ओर से तेज गति से आ रहे डीसीएम चालक ने  ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया जिससे उसमें सवार विनय पुत्र अवधेश व संदीप पुत्र प्रभुदयाल निवासीगण ग्राम काधनी थाना सिविल लाइन के अलावा डीसीएम चालक रूपराम पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम अजीजपुर जिला अलवर राजस्थान के साथ हेल्पर सुनील पुत्र पुतुआ निवासी ग्राम पहाड़िया भरतपुर जिला चित्रकूट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर और डीसीएम में फंसे घायलों निकलवाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवा कर थाने में लाकर खड़ा करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed