{"_id":"5dd68e8a8ebc3e54d146b5db","slug":"topper-giving-school-name-missing-from-exam-center-list-etawha-news-knp527154678","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर देने वाले स्कूल का नाम परीक्षा केंद्र की सूची से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर देने वाले स्कूल का नाम परीक्षा केंद्र की सूची से गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची से प्रदेश स्तरीय मेरिट में स्थान मिलने वाले विद्यालय का नाम ही काट दिया गया।
चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर के 12 छात्र छात्राओं ने जिले की मेरिट में स्थान पाया था। इसमें दो छात्र प्रदेश की मेरिट में शामिल रहे।
इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की सूची में इस विद्यालय का नाम कटने से हैरानी है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची को लेकर आपत्तियां मांगने का समय बीत चुका है।
जिले के 31 विद्यालयों में सूची पर आपत्ति दर्ज कराते हुए अपने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने के पक्ष में प्रस्ताव दिए हैं। इन प्रस्तावों को जांच के लिए संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रस्ताव बोर्ड कार्यालय प्रयागराज को अग्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष जिले में 60 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वर्ष 2019 में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार केंद्रों की संख्या घट गई।
इस सूची में चौधरी सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर, असित इंटर कालेज गंगापुरा, असित इंटर कालेज बीना, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज किल्ली सुल्तानपुर, शीतल प्रसाद शोराबाल बालिका इंटर कालेज इटावा, अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज इटावा, ज्ञान चंद्र जैन वैद्य इंटर कालेज इकदिल आदि विद्यालयों के नाम नहीं होने पर लोगों को काफी हैरानी हुई।
ये ऐसे स्कूल हैं जो कई सालों से परीक्षा केंद्र बनते चले आ रहे हैं। आज तक इन विद्यालयों से परीक्षा के दौरान कोई शिकायत देखने को नहीं मिली।
परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद 19 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। कई स्कूलों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि प्रस्तावों पर संबंधित उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट मांगी गई है। दो तीन दिनों मेें रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद 27 नवंबर तक सूची बोर्ड कार्यालय से अपलोड कर दी जाएगी।