{"_id":"61802f70a9179e6a8e2bfa0f","slug":"took-the-jewelry-by-showing-the-fear-of-death-of-the-son-etawah-news-knp661786439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत का भय दिखाकर ले लिए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत का भय दिखाकर ले लिए जेवर
विज्ञापन
लवेदी। कस्बे में सोमवार को पीएचसी में दवा लेने जा रही प्रधान की चाची को बेटे की मौत का भय दिखाकर टप्पेबाज उसके जेवरात उतरवा ले गए। प्रधान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करौंधी गांव के प्रधान बृजेश यादव के चाचा राम सिंह कस्बा लखना के मुहाल पुरावली दरवाजा में रहते हैं। प्रधान ने बताया कि चाची प्रभादेवी सुबह करीब 11 बजे दवा लेने के लिए जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने उन्हें रोक लिया।
कहा, ‘आपके चार बेटी हैं एक बेटा है, बेटा आज मर जाएगा’। टप्पेबाजों ने बेटे की जान बचाने के लिए कालिका मंदिर पर पूजा करने की बात कही। टप्पेबाजों के कहने के मुताबिक कालिका गैस एजेंसी के पास उन्होंने अपनी सोने की चेन, कानों के बाले उतार कर उन लोगों को थमा दिए।
विज्ञापन
इसके बाद टप्पेबाजों ने बाइक स्टार्ट की और बेरीखेडा बाईपास रोड की तरफ भाग गए। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी पर प्रधान के अलावा ग्राम करौंधी के अजय यादव, आजाद यादव समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
लखना पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने गैस एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। दोनों टप्पेबाज फुटेज में नजर आ गए। उनकी बाइक का नंबर भी दिख गया है। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।