{"_id":"65317858a93ae09a0408acc4","slug":"took-six-samples-of-buckwheat-flour-and-rock-salt-etawha-news-c-216-1-etw1002-4199-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कुट्टू का आटा और सेंधा नमक के छह नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कुट्टू का आटा और सेंधा नमक के छह नमूने लिए
Fri, 20 Oct 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
इटावा। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को टीम ने भरथना और बसरेहर में छापेमारी अभियान चलाया। व्रत में उपयोग किए जाने वाले कुट्टू के आटा, सेंधा नमक समेत छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य-।। सतीश कुमार शुक्ला व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन के नेतृत्व में टीम सबसे पहले भरथना कस्बा स्थित बाजार पहुंची। यहां पारस किराना स्टोर से कुट्टू का आटा, बंगाली स्वीट हाउस से पेड़ा, पोरवाल सेल्स कारपोरेशन से सेंधा नमक, प्रदीप कुमार की दुकान से किशमिश के नमूने लिए। वहीं, बसरेहर से आशीष की दुकान से घी एवं रामआसरे की दुकान से साबूदाने के नमूने लिए। सभी छह नमूनों को जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सचलदल में एफएसओ राकेश कुमार सकारिया, शोभित वर्मा, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।