{"_id":"65c3c95ea5e36cf0c100b663","slug":"tomorrow-six-companies-will-provide-employment-to-147-youth-etawha-news-c-216-1-etw1002-108473-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कल छह कंपनियां 147 युवाओं को देंगी रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कल छह कंपनियां 147 युवाओं को देंगी रोजगार
Wed, 07 Feb 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
इटावा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय (माॅडल कैरियर सेंटर) की ओर से शुक्रवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जेके टायर एंड इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, बजाज कैपिटल, पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्रा. लि. एवं एलआईसी कुल छह कंपनियां 417 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं।
उन्होंने मेले में भाग लेने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यार्थियों को सूचित किया है कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे अपने बायोडेटा/सीवी, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं सेवायोजन कार्यालय के पंजीयन कार्ड के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों। मेले में प्रतिभाग करने के लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। (संवाद)