फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Toilet in every home in two months will be

दो महीने के अंदर हर घर में होगा शौचालय

Wed, 27 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 27 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Toilet in every home in two months will be
लोहिया गांव अकबरपुर में चौपाल के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते मंडलायुक्त कानपुर इफ्तेखारुद्दीन। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड बसरेहर के अंतर्गत चयनित राम मनोहर लोहिया ग्राम अकबरपुर में मंडलायुक्त कानपुर इफ्तेखारुद्दीन ने ग्रामीणों की  समस्याओं से रूबरू होने के उद्देश्य से चौपाल लगाई ।
विज्ञापन



 मंडलायुक्त इफ्तेखारुद्दीन ने कहा कि शासन ने आमजन के कल्याणार्थ कई योजनाएं संचालित की हैं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। मंडलायुक्त ने गांव में शौचालय के प्रयोग की जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि उनमें से कुछ लोग आज भी खुले में शौच जाते हैं, जिस पर उन्होंने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि खुले में शौच जाकर आप लोग बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने आश्वस्त किया गया कि दो माह के अंदर गांव में शौचालयों का निर्माण कराकर उनका प्रयोग करेंगे। कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं जायेगा।  उन्होंने ग्रामीणाें को मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फसलों के बीमा आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधाकृष्ण शाक्य ने एवं संचालन रामदास तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना के अंतर्गत ग्राम बाबू हर नारायण में अनुराग सागर तथा भूप सिंह की स्थापित डेयरी का अवलोकन भी किया। 


अनुराग ने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री हासिल की गई है, उनकी रूचि डेयरी उद्योग में है।  इस मौके पर डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी,एएसपी  लल्लन सिंह,डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम पीके तिवारी, प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट  अक्षय त्रिपाठी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed