फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Today's united India is the contribution of Iron Man: Prof. Ramgopal

आज का अखंड भारत लौह पुरुष की देन: प्रो. रामगोपाल

Tue, 31 Oct 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Today's united India is the contribution of Iron Man: Prof. Ramgopal
इटावा। आज का अखंड भारत सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न सरदार पटेल ने समूचे राष्ट्र को जोड़ने तथा अखंड बनाने में अविस्मरणीय योगदान दिया। यह बात समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने केके कॉलेज में आयोजित सरदार पटेल जयंती समारोह में कही।
विज्ञापन

उप्र सरदार पटेल विचार मंच की ओर से सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि जो संघर्ष से निकल कर आने वाले नेता होते हैं, उनका कद किसी भी प्रधानमंत्री से ऊंचा होता है। सरदार पटेल भी किसी एक जाति, धर्म के नहीं बल्कि सभी भारतीयों के महान नेता थे। इसीलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी माना जाता है।
विज्ञापन

कहा कि देश के बंटवारे के समय उन्होंने अपने बौद्धिक कौशल से छह सौ रियासतों का भारत में विलय न कराया होता तो आज वे छह सौ रियासतें स्वतंत्र राज्य के रूप में देश को उस तरह कोढ़ग्रस्त कर रही होती, जैसे किसी शरीर में सौ फोड़े होने पर कष्ट होता है। इससे पूर्व उन्होंने पक्का तालाब चौराहा पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता थे। हिंदुस्तान के नक्शे में सरदार पटेल का चेहरा दिखता है। गंगा- जमुनी संस्कृति भी उन्हीं की देन है। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, प्रबंध समिति अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, शिक्षक संघ प्रो. शिवराज सिंह यादव व कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल ने भी विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान एक सौ से अधिक गरीब महिलाओं को साड़ियां भेंट में दी गईं। कार्यक्रम में मेजर अवधेश कुमार, कैप्टन सुनील सिंह सेंगर, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कमलापति वर्मा, डॉ.समित वर्मा, नरेश, अतुल वर्मा, पूर्व सभासद सचिन वर्मा, शेरू वर्मा, मनोज, कुलदीप गुप्ता संटू, प्रो.ओमकुमारी, अतुलेश पटेल, निशांत वर्मा, आलोक पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन योगेश वर्मा एवं आशीष पटेल ने किया।




कुछ अधिकारी सीएम को दे रहे गलत जानकारी : प्रो. रामगोपाल
इटावा। जयंती समारोह के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं के साथ जुल्म हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री को गलत सूचनाएं देकर भ्रमित कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री को धरातल की हकीकत जानने ही नहीं दे रहे हैं। एनकाउंटर सही समाधान नहीं है। आजम को लेकर कहा कि किसी राजनीतिक व्यक्ति के साथ इतना बुरा नहीं किया गया, जो उनके साथ किया जा रहा है। आजम खां के एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि यदि उनका एनकाउंटर होगा तो इस देश में क्या होगा इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed