फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Today will decide the fate of 1074 candidates

आज होगा 1074 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Fri, 04 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 04 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Today will decide the fate of 1074 candidates
बढ़पुरा व जसवंतनगर ब्लाक में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। 122 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे 1074 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 236094 मतदाता करेंगे। मतदान कराने के लिए शुक्रवार को दोनों ही ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



मतदान कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत अतिसंवेदनशील ‘प्लस’ व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।तीसरे चरण के चुनाव को कराने के लिए शुक्रवार को जसवंतनगर में पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालय से रवाना की गईंप।
विज्ञापन



वहीं बढ़पुरा ब्लाक के लिए शहर के राजकीय इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियों को भेजा गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी डीएम नितिन बंसल व एसएसपी मंजिल सैनी की देखरेेख में हुई। जिले के दोनों ही अधिकारियों ने जसवंतनगर व शहर में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं और मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जसवंतनगर ब्लाक में 61 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। यहां पर कुल 574 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 117804 मतदाता करेंगे।


 वहीं बढ़पुरा में 61 ग्राम पंचायतों के लिए 500 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, यहां 118290 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उधर, जानकारी मिली है कि बढ़पुरा ब्लाक में 101 मतदान केंद्रों में से 14 केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।


इसके अलावा 49 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहीं 25 मतदान केंद्र संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है जबकि 13 मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र की श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं, जसवंतनगर ब्लाक में 105 मतदान केंद्रों में से 104 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।



 जबकि क्षेत्र का एक मात्र जोधासिंह इंटर कालेज हरकूपुरा मतदान केंद्र ऐसा है जो सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। जबकि 11 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस, 67 को अतिसंवेदनशील व 26 को संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed