फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Today on Dharti respected thinkers of Etawah Hindi

इटावा की ध्ारती पर हिंदी मनीषियों का सम्मान आज

Sat, 20 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Today on Dharti respected thinkers of Etawah Hindi

इटावा हिंदी सेवा निधि न्यास का 22वां वार्षिक

विज्ञापन
सारस्वत समारोह 21 दिसंबर रविवार को दोपहर डेढ़ बजे इस्लामियां इंटर कालेज परिसर में होगा।

कार्यक्रम को लेकर शनिवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। पुलिस लाइन से इस्लामिया कालेज तक राज्यपाल के काफिले का रिहर्सल कराया गया। डीएम ने अफसरों के साथ कालेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयोजन के सह संयोजक राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक होंगे। अध्यक्षता कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी करेंगे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव हैं। इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के कई न्यायमूर्ति के शामिल होने की संभावना है। कवि सम्मेलन में डॉ. कुंवर बेचैन, पद्मश्री बेकल उत्साही, बाल कवि बैरागी, डॉ. उदय प्रताप सिंह समेत कई कवि काव्यपाठ करेंगे।

समारोह का विशिष्ट आकर्षण प्रख्यात शास्त्रीय गायक स्वर कोकिला कलापिनी कोमकली का गायन होगा, जो विश्वविख्यात शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व की पुत्री हैं। इस न्यास की स्थापना राष्ट्रभाषा अनुरागी न्यायमूर्ति स्व. प्रेम शंकर गुप्त ने सन् 1993 में की थी।

साहित्यिक कुंभ में हर वर्ष राष्ट्रभाषा व अन्य भाषाओं के प्रचार प्रसार के लिए हिंदी सेवियों को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

शनिवार को डीएम डॉ. नितिन बंसल, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र, एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एएसपी सर्वानंद सिंह यादव तैयारियों में जुटे रहे।

अफसरों ने पुलिस लाइन जाकर हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही राज्यपाल के काफिले का रिहर्सल हुआ। डीएम ने उक्त अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed