{"_id":"6ac93003afb5264c020d04b5","slug":"today-marks-the-fourth-death-anniversary-of-sp-founder-mulayam-singh-akhilesh-to-visit-etawah-news-c-216-1-etw1012-151172-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, आएंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, आएंगे अखिलेश
Fri, 09 Oct 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सैफई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव सैफई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान नेता जी के राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव और अनुराग यादव समेत अन्य नेता शामिल होंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ता सैफई पहुंचकर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नेता जी को नमन करेंगे।