{"_id":"6aff390bee3e1ca9690bae6d","slug":"today-is-devuthani-ekadashi-auspicious-ceremonies-will-resume-after-four-months-etawah-news-c-216-1-etw1004-153393-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: देवउठनी एकादशी आज, चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: देवउठनी एकादशी आज, चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य
Thu, 19 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
इटावा। देवउठनी एकादशी आज शुक्रवार 20 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है और शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
इसे प्रबोधिनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर व्रत रखेंगे। घरों और मंदिरों में तुलसी विवाह के आयोजन भी होंगे। आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे ने बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समाप्त होगी।
उदयातिथि के अनुसार गृहस्थ श्रद्धालु 20 नवंबर को व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव परंपरा का पालन करने वाले कुछ श्रद्धालु 21 नवंबर को गौण एकादशी मनाएंगे। आचार्य कपिल देव त्रिपाठी ने बताया कि इस बार एकादशी पर रवि योग का भी संयोग बन रहा है। इस योग में पूजा-पाठ, जप और दान-पुण्य करना शुभ फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर योगनिद्रा में जाते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। इस दिन तुलसी विवाह कराने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है।