फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   to save girlfriend, jumped canal, death

शादी से क्षुब्ध प्रेमिका कूदी तो बचाने में गई जान

Tue, 17 Feb 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 17 Feb 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

युवक की जान प्रेमिका को बचाने के चक्कर में चली गई। दरअसल युवक और महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। सप्ताह भर पूर्व युवक की शादी हुई तो महिला इससे नाराज हो गई। सैफई से लौटते वक्त दोनों का नहर किनारे इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद महिला ने नहर में छलांग लगा दी तो उसे बचाने के लिए युवक भी कूद गया।

विज्ञापन


महिला को तो राहगीरों ने जिंदा बचा लिया, लेकिन बचाव में कूदे युवक की जान चली गई। युवक के पिता ने महिला के खिलाफ इकदिल थाने में आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कटरा फतेह महमूद खां निवासी शिवकुमार (25) पुत्र अनिल कुमार के अपनी ही मोहल्ले रहने वाली ममता देवी (28) पत्नी बृजेंद्र कुमार बाल्मीकि से प्रेम संबंध थे। दोनों मोहल्ले के रिश्ते से चाची और भतीजे लगते थे। बकौल परिजन आठ फरवरी को शिवकुमार की शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर उसका महिला से विवाद हुआ। महिला इस शादी के खिलाफ थी। रविवार को दोनों की ड्यूटी सैफई में लगी थी। दोनों एक ही बाइक से सैफई गए। ड्यूटी पूरी करने के बाद दोनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में इनके बीच विवाद हुआ तो गिले शिकवे दूर करने के उद्देश्य से शिवकुमार ने एकांत में नहर किनारे बाइक खड़ी कर दी।

बाइक खड़ी करने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर झगड़ा। झगड़े के बाद महिला ने नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए युवक भी नहर में कूद पड़ा। दोनों के बीच बातचीत और झगड़ा होने की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने भी दी थी। महिला को तो राहगीरों ने बचा लिया, लेकिन युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

बेटे की मौत से आहत पिता अनिल कुमार ने इकदिल थाने में महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि शिवकुमार का महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


इसी में महिला नहर में कूद गई और बचाने के लिए उसका बेटा भी नहर में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या को प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed