फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   To become an officer from a petitioner, one has to connect with God.

याचक से अधिकारी बनने के लिए ईश्वर से जुड़ना होगा

Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
To become an officer from a petitioner, one has to connect with God.
शिविर का उद्घाटन करतीं ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के टीचर्स कॉलोनी केंद्र में रविवार को एक दिवसीय विराट राजयोग मनाया गया। परमपिता के महाशिवरात्रि सप्ताह के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में शामिल ब्रह्मकुमारी बहनों, भाइयों ने राजयोग, ओम शांति के नारे लगाए।
विज्ञापन

आगरा से पधारी रोबिन और करहल की निधि ने कहा कि जीवन को आध्यात्मिकता से जोड़ना, सकारात्मक सोच, विकारों से मुक्ति से ईश्वरीय शक्ति स्वयं पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि हमें याचक से अधिकारी बनने के लिए ईश्वर से जुड़ना और उससे प्यार करना होगा। सुख तो साधनों से मिल जाता है।
भरथना से पधारी अनीता ने परमात्मा का परिचय देते हुए कहा कि शरीर में आत्मा, चालक की तरह कार्य करती है । राजयोग के जरिये परमपिता शिव यानी ईश्वर तक यही निर्विकार मन से पहुंचाती हैं ।
विज्ञापन

प्रवचन सभा का शुभारंभ सैफई की ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव ने किया। शकुंतला ने स्वागत किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसवंत नगर संतोष यादव और शीला बहन ने भी उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा, तेजस्विनी, पुष्पा, विनय, अशोक, किरण ने भी प्रवचनों में ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उद्देश्यों और जीवन लक्ष्यों पर विचार व्यक्त किए।
संपूर्ण आयोजन में राजेंद्र सिंह यादव, मोहन गुप्ता, मुकेश कुमार, सर्वेश गुप्ता, अहिबरन सिंह, रामदास, राममोहन, नेत्रपाल सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed