{"_id":"69efaf736038db2c3e04ace4","slug":"thunderstorms-and-drizzle-likely-for-three-days-from-today-etawah-news-c-216-1-etw1004-141854-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आज से तीन दिन के बीच आंधी और बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आज से तीन दिन के बीच आंधी और बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
इटावा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलस रहे जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज से 30 अप्रैल के बीच जनपद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
रविवार को जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा था। हालांकि, सोमवार को इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मंगलवार से वायुमंडल में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
28 से 30 अप्रैल तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राहत के बीच दिन में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान करना जारी रखेंगी। इस बदलाव से उमस बढ़ सकती है, लेकिन पारे में आ रही गिरावट से चिलचिलाती धूप की तीव्रता में कुछ कमी आने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।