फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   thund

दोपहर तक कोहरा, गलन बरकरार

Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
thund
सर्दी के दौरान जाती स्कूटी सवार महिला - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिले में पाला पड़ने की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाए रहने की वजह से वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते रहे। वहीं घरों, ऑफिसों व बाजारों में लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक रहा। भीषण सर्दी से फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। दोपहर दो बजे के आसपास हल्की धूप निकली लेकिन भीषण गलन ने लोगों को परेशान रखा।
विज्ञापन

ने विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए। पालिका अध्यक्ष सुनील जाली और अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नगर में 26 नवंबर से अलाव जलवाने शुरू किए गए थे, शुरू में 10-15 जगह जलवाए। अब 60 स्थानों पर अलाव जल रहे हैं। हर दिन औसतन 10-12 क्विंटल लकड़ी अलाव के लिए भेजी जा रही है। दूसरी ओर प्रशासन ने भी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवा। पाला पड़ने से आलू व सरसों की फसल प्रभावित हो रही है। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू में झुलसा रोग की संभावना बढ़ रही है। मटर, सरसों जैसी सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुईं है।

एडीओ कृषि राजेश चौबे ने बताया कि जनवरी में कोहरा और पाले से समस्या बढ़ी है। आसमान साफ होे तथा हवा रुकने से कुछ सुधार होगा। बादल होने से माहू कीट का खतरा भी बढ़ रहा है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए पपीता या आम के छोटे पेड़ को टाट की पल्ली पुआल से ढंककर धुआं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed