फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thrills of the wrestling match in Nagla Gaur; Raja wins the bout with a prize of 6,100.

Etawah News: नगला गौर में दंगल का रोमांच, राजा ने जीती 6100 की कुश्ती

Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Thrills of the wrestling match in Nagla Gaur; Raja wins the bout with a prize of 6,100.
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला गौर में मंगलवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। छोटी-छोटी कुश्तियों में पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


दंगल में झंडी की 6100 रुपये और झंडे की 7100 रुपये की कुश्ती प्रमुख रही। झंडी की कुश्ती में महुआशाला निवासी राजा पहलवान का मुकाबला शमशाबाद के बंटी पहलवान से हुआ। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए जोर आजमाइश की। अंत में राजा पहलवान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, झंडे की 7100 रुपये की कुश्ती में आगरा के देवेंद्र पहलवान और कमलजीत पहलवान आमने-सामने आए। दोनों के बीच काफी देर तक मुकाबला चला। कड़े संघर्ष के बाद कुश्ती बराबरी पर छूट गई। दंगल में ब्रह्मलाल, आनंदपाल सिंह भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार बुधवार को दंगल में बड़ी कुश्तियां कराई जाएंगी। इसमें झंडे की 51 हजार रुपये और झंडी की 21 हजार रुपये की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन मुकाबलों को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed