फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fertilizer of urea kept for three years sent to farmers

किसानों को भेजी तीन साल से रखी यूरिया की जमी खाद

Wed, 10 Jan 2018 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 10 Jan 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer of urea kept for three years sent to farmers
पीसीएफ के स्टॉक से भेजी गई खाद की जमी बोरियां। - फोटो : amarujala

बकेवर (इटावा)। पीसीएफ के अधिकारियों ने किसानों को वितरण के लिए तीन साल पुरानी यूरिया खाद भेजी है। आखिर तीन साल तक ये खाद कहां रखी रही। बोरियों में जमी खाद से किसान परेशान हैं, क्योंकि खेतों में खाद घुल नहीं रही है। पीसीएफ के जिम्मेदार अधिकारी ने कहा कि स्टॉक में रखा था। जिसे भेजा गया है। करीब 15 हजार ऐसी खाद की बोरिया समितियों पर भेजी गई हैं।

विज्ञापन


एक ओर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के लिए खाद, बीज, पानी आदि के लाभ के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। वहीं अधिकारी किसानों को बर्बाद करने पर तुले हैं। किसानों को फसल में डालने के लिए तीन साल से रखी हुई पुरानी जमी हुई यूरिया खाद भेजकर नुकसान पहुंचाने पर तुले हैं।
विज्ञापन


जनपद की सहकारी समितियों व संघों पर जिला पीसीएफ के अधिकारियों द्वारा जो यूरिया खाद भेजी गई वह तीन साल पुरानी है। खाद की बोरियों पर जनवरी, मॉर्च व अप्रैल 2015 मैन्युफैक्चरिंग की तारीख पड़ी है। इसके अलावा ये खाद बोरी के अंदर बड़े-बड़े ढेले के रूप में जम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय किसानों को गेहूं व आलू आदि फसल में डालने के लिए यूरिया खाद की बेहद जरूरत है, जो किसान खाद को मजबूर होकर ले जा रहे हैं वे परेशान हैं, क्योंकि उन्होंने खाद फसल में डेले फोड़कर डाल दी। लेकिन उसके तमाम डेले घुले ही नहीं है। किसानों का कहना है कि खाद काफी पुरानी होने से उसका तत्व अब काफी कम हो गया है।
कई किसानों ने खाद की उक्त बोरियों को वापस करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी खाद वापस नहीं हुई। शेरपुर गांव निवासी किसान ध्रुव तिवारी ने बताया कि उन्होंने बकेवर सहकारी समिति से उक्त तीन साल पुरानी यूरिया खाद को खरीदकर ले जाकर गेहूं में डाला है, खाद में काफी ढेले थे जो तोड़ने के बाद भी नहीं टूटे और खेत में अभी भी कई दिन बाद भी वो ढेले घुले ही नहीं हैं। खाद का पैसा बेकार चला गया है।

जनता कॉलेज बकेवर के उद्यान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके पांडेय बताते हैं कि यूरिया खाद जमने पर खराब हो जाती है, ढाई तीन साल पुरानी यूरिया खाद में तो आधे भी तत्व नहीं रहते हैं। ऐसी खाद खेत में डालने पर कोई लाभ फसल को नहीं पहुंचाएगी। एआर कोऑपरेटिव सुरेश कुमार सिंह से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उनको इसकी जानकारी नहीं है, क्योंकि समितियों पर खाद भेजने का काम पीसीएफ का है।


वहीं पीसीएफ के प्रबंधक शरद यादव से संपर्क किया तो उन्होंने घुमा-फिरा कर जवाब दिए कि पुरानी होने से खाद खराब नहीं होती, लेकिन तीन साल से ये खाद क्यों नहीं भेजी गई इसका कोई जवाब नहीं दिया। बोले स्टॉक में होगी। जब डिमांड हुई तो भेजी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed