{"_id":"d256d60feb8ec9cab1ab3d57db7b9f41","slug":"three-trains-canceled-the-rest-was-a-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रेनें निरस्त, बाकी रहीं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रेनें निरस्त, बाकी रहीं लेट
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 31 May 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कौशांबी जिले में पिछले सोमवार की दोपहर मुरी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद थमी ट्रेनों की रफ्तार अब तक वापस नहीं लौट सकी है। रविवार को एक साथ तीन प्रमुख ट्रेनें रद रहीं। अन्य सभी ट्रेनें घंटों देर से आईं।
विज्ञापन
ऐसे में भीषण गर्मी में यात्री बेहाल रहे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा होने के कारण स्टेशन परीक्षार्थियों की भीड़ से भरा रहा। बदहाल ट्रेन संचालन की वजह से हजारों परीक्षार्थी दिनभर भटकते रहे। ट्रेनों का संचालन अभी पटरी पर नहीं आ पाया है। आए दिन कई ट्रेनें रद की जा रही हैं।
विज्ञापन
रविवार को अप में आने वाली तूफान एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर व महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके साथ ही अप में आने वाली मगध एक्सप्रेस नौ घंटा, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटा, कालका एक्सप्रेस दो घंटा सहित अन्य प्रमुख ट्रेनें घंटों देर से आईं। इसी तरह डाउन में भी आने वाली ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन
तीन ट्रेनों के निरस्त होने एवं अन्य ट्रेनों के लेट होने से यात्री दिनभर परेशान रहे। वे ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। रविवार को जिले में यूपीएसएसएससी के तहत कनिष्ठ सहायक की परीक्षा थी। हजारों परीक्षार्थी इटावा आए थे।
परीक्षा छूटने के बाद वे एक साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां ट्रेनों की लेटलतीफी से बेहाल रहे। कुछ परीक्षार्थियों ने विरोधस्वरूप नारेबाजी भी की। दोपहर के वक्त जैसे ही डाउन गाजियाबाद स्पेशल ट्रेन आई, परीक्षार्थी उसमें बैठने के लिए टूट पड़े।
जनरल से लेकर आरक्षित बोगियों तक में परीक्षार्थी चढ़ गए। ट्रेन न मिलने पर कई परीक्षार्थी रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। यहां भी उन्हें परेशानियों का ही सामना करना पड़ा।