फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three thousand more elderly pension from January

तीन हजार और बुजुर्गों को जनवरी से पेंशन

Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three thousand more elderly pension from January
इटावा। लंबे इंतजार के बाद जिले में करीब वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन को मंजूरी मिल गई है। बुजुर्गों को जनवरी और अन्य को अगली किस्त के साथ पेंशन मिलने लगेगी।
विज्ञापन

वृद्धावस्था, विकलांग और विधवाओ की पेंशन के लिए सरकार ने दो साल में दोबार कैंप लगाकर 10 हजार से अधिक फार्म भरवाए थे। पात्रों ने अपनी ओर से भी कई बार फार्म भरे लेकिन पेंशन को मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। लंबी जांच के बाद सात हजार से अधिक नई पेंशन को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

जिला प्रबोशन अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 1518 नई विकलांग पेंशन स्वीकृत हो चुकी है। वहीं 227 के फार्म शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए अटके हैं। उन्हें भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इस तरह 1745 और विकलांगों को पेंशन शुरू हो जाएगी। अभी 10948 विकलांगों को पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 2500 फार्म विधवा पेंशन के लिए भरे गए थे। जांच के बाद 2390 पात्र मिले। इनकी पेंशन मंजूर हो गई है। अगली किस्त के साथ नए लाभर्थियों को भी पेंशन मिलने लगेगी। इसके साथ ही जिले में विधवा पेंशन लाभार्थियों की संख्या 28068 हो जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए करीब पांच हजार लोगों ने फार्म भरे थे। इनकी जांच एडीओ समाज कल्याण और ग्राम पंचायत अधिकारियों से कराई गई। जांच में 3270 वृद्ध पेंशन के लिए पात्र मिले। इनमे 2620 की पेंशन स्वीकृत हो गई है जबकि 650 के फार्म शासन स्तर पर जांच प्रक्रिया में हैं। जल्द इन्हें भी मंजूरी मिल जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनवरी में अगली किस्त आनी है। उस किस्त के साथ नए लाभर्थियों को भी पेंशन मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed