फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three teams formed for the disclosure of the doctor robbery

डॉक्टर लूटकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित

Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed for the disclosure of the doctor robbery
सैफई। मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के बुझिया गांव के पास से अपना क्लीनिक बंद कर लौट रहे डॉक्टर को बदमाशों ने लूट लिया था। बदमाश डॉक्टर से नकदी, कार और मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। फरार लुटेरों को पकड़ने के लिये क्राइम ब्रांच के साथ ही सैफई पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा मैनपुरी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन मोहल्ला रणबीर नगर निवासी डॉक्टर बृजेश पुत्र बलबीर सिंह जिला मैनपुरी के करहल में स्थित भुजिया गांव के पास क्लीनिक चलाते हैं।
रोज की तरह रविवार शाम को डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद कर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से वापस घर आ रहे थे। इसी बीच सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज डिपो के पास लुटेरों ने उनके गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और एक्सीडेंट का हवाला देकर डॉक्टर को कार से नीचे उतरवा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पिस्टल और तमंचा निकाल कर डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए कार, मोबाइल सहित नकदी लूट कर फरार हो गए थे।
रविवार रात में पीड़ित डॉक्टर ने सैफई थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं, रविवार रात एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा था जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मो.तारिक ने बताया कि एसएसपी ने इस मामले के खुलासे के लिये क्राइम ब्रांच के अलावा सैफई पुलिस की दो टीमों को लगाया है। उन्होंने बताया कि बदमाश कार से मोबाइल लेकर कहां-कहां गए यह लोकेशन पता कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed