फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three Prdhanadyapikaan suspended

तीन प्रधानाध्यापिकाएं निलंबित

Fri, 15 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 15 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

बीएसए जेपी राजपूत ने शुक्रवार को दर्जन भर

विज्ञापन
विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई विद्यालय बंद मिले। उन्होंने तीन प्रधानाध्यापिकाओं को निलंबित कर दिया। इसके अलावा कई अन्य पर कार्रवाई की गई है।

बीएसए को निरीक्षण में लोकमान्य विद्यामंदिर जूनियर हाईस्कूल त्रिपुरा बंद मिला। यहां तैनात एकमात्र शिक्षक रामलाल नरवरिया का समय से पूर्व विद्यालय बंद करने पर एक दिन का वेतन काट दिया गया।

विद्यालय के गेट पर मौजूद ग्रामीण रामलाल, सियाराम, राजू एवं रमाकांत ने बताया कि विद्यालय के संचालन में प्रबंधक की कोई रुचि नहीं है।

निरीक्षण में सरायताल के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नौरीन जलील अनुपस्थित मिलीं। इस पर बीएसए ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीतांजलि एवं सहायक अध्यापिका मुन्नी देवी को समय से पहले स्कूल से चले जाने पर निलंबित कर दिया।

प्राथमिक विद्यालय चंदरपुर कला में कार्यरत प्रधानाध्यापिका ऊषादेवी को विद्यालय बंद पाए जाने पर निलंबित कर दिया। इसी विद्यालय की शिक्षामित्र उपमा का मानदेय रोक दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय उदी में कार्यरत सहायक अध्यापिका शबनम महजबी को खंड शिक्षाधिकारी बढ़पुरा की आख्या के आधार पर निलंबित कर दिया।

निरीक्षण के वक्त उक्त अध्यापिका गैरहाजिर मिलीं। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि अध्यापिका शबनम यदाकदा ही कुछ समय के लिए विद्यालय आती हैं। इस पर उनका निलंबन भत्ता भी अग्रिम आदेशों तक रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed