{"_id":"04fbeec7fa48dfa10eba8eef603e3485","slug":"three-objections-came-into-dpro-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ कार्यालय में आईं तीन आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ कार्यालय में आईं तीन आपत्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के नए परिसीमन को लेकर महज तीन आपत्तियां दर्ज कराई गई। इनमें चकरनगर से एक और दो आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य पद से जुड़ी हैं। महेवा, जसवंतनगर और भरथना ब्लाकों से कोई भी आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई है। आपत्तियों के संबंध में कांग्रेस का आरोप है कि इसके लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रस्साकशी शुरू हो गई है। इस वर्ष पंचायत चुनावों के होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल मसला परिसीमन का चल रहा है। ग्राम पंचायत क्षेत्राें का परिसीमन पहले पूरा किया जा चुका है। हाल ही में क्षेत्र व जिला पंचायत के परिसीमन की कार्यवाही पूरी हुई है।
विज्ञापन
इस नए परिसीमन में आबादी के हिसाब से वार्डों के गठन से बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों की संख्या में इजाफा हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि वार्डों का यह गठन सत्तापक्ष के हित में किया गया है। वार्ड गठन के जो प्रावधान हैं, उनका पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
व्यवस्था यह है कि यदि किसी को वार्डों के गठन में कोई कानून का उल्लंघन नजर आता है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए गत 11 अप्रैल तक नए परिसीमन सूची का प्रकाशन तय रहा था और इस पर 18 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय निर्धारित किया गया था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव का आरोप है कि परिसीमन सूची का प्रकाशन ही देरी से किया गया। फाइलों में भले ही इसे निर्धारित तिथि पर प्रकाशित दिखा दिया हो, लेकिन सार्वजनिक तौर पर इसे गत 18 अप्रैल से एक दिन पूर्व चस्पा किया गया। इस सूची का प्रकाशन डीपीआरपो, डीएम, सीडीओ कार्यालय समेत ब्लाक कार्यालयों में किया गया।
इन सभी स्थानों पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती थीं। जिला पंचायतराज कार्यालय में सिर्फ तीन आपत्तियां प्राप्त हुई। इनमें एक चकरनगर ब्लाक क्षेत्र से एक और दो आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य पद से जुड़ी हुई है।
इसके अलावा महेवा ब्लाक क्षेत्र के एडीओ पंचायत जमादार सिंह, जसवंतनगर के एडीओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय और भरथना ब्लाक क्षेत्र के एडीओ पंचायत सूरज सिंह यादव ने बताया कि उनके ब्लाक कार्यालय पर एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है।
डीपीआरओ एमएल यादव ने कहा कि अभी ब्लाकों एवं डीएम आदि कार्यालयाें से सूचना प्राप्त नहीं हुई है कि कितनी आपत्तियां आई हैं। अंतिम तिथि 18 अप्रैल और उसके बाद रविवार का अवकाश पड़ गया। अब मंगलवार को ही स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितनी आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। 28 तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण होगा।
उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने कहा है कि वह इस मसले को राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष ले जाएंगे।