फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three members of vehicle theft gang arrested

Etawah News: वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three members of vehicle theft gang arrested
इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार रात को कचौरा रोड स्थित नगला जगे ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक उन्होंने तीन दिन पहले ही मैनपुरी के घिरोर से चोरी की थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन



एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस सोमवार की रात को नगला जगे के पास रेलवे पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पंचशील चौकी की ओर से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें धर दबोचा। बाइक के कागजात मांगने पर वह कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। उक्त बाइक को उन्होंने तीन नवंबर को घिरोर मैनपुरी से चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम खलील निवासी खेड़ी सिरसागंज, संजू उर्फ बादल निवासी नगला जगेमनोज उर्फ बल्लो निवासी नगला जगे बताया। एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए वाहन चोर शातिर अपराधी है। उनके थानों में आधा आधा दर्जन मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed