फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three members of interstate bike thief gang arrested

Etawah News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three members of interstate bike thief gang arrested
इटावा। एसओजी व फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 10 बाइकें, तीन बाइकों के पार्ट्स, मास्टर चाबी, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। उनका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फ्रेंड्स काॅलोनी प्रभारी सुधीर कुमार सिहं व एसओजी प्रभारी तारिक खान टीम के साथ दतावली नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें बाइकों से युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया। लोकासई शराब ठेके के पास से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। तलाशी में उनके पास से तमंचा कारतूस मास्टर चाबी के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। बाइकों के कागजात मांगने पर कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइकें चोरी की हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइकें व तीन बाइकों का सामान बरामद कर लिया। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम राहुल यादव निवासी प्रभु का अड्डा, दीवान सिंह निवासी अड्डा संतोषपुर व शिववीर निवासी कुनैरा बताया। पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने बताया कि औरैया, मैनपुरी, आगरा सहित अन्य जगहों से वह बाइकों की चोरी करते हैं। एसएसपी ने बताया कि इनका मुख्य सरगना शिववीर बाइकें व उसके पार्ट्स को बेचता है। पकड़े गए सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed