फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three members of inter-district thief gang arrested in vicious encounter

Etawah News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three members of inter-district thief gang arrested in vicious encounter
फोटो संख्या 24 घायल मुस्तकीम। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या 25 घायल इकरार। संवाद
दो चोरों के पैर में लगी गोली, सोने-चांदी के जेवर सहित दो लाख 93 हजार रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भरथना पुलिस व एसओजी की टीम ने अंर्तजनपदीय शातिर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चोर गिरोह के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर सहित दो लाख 93 हजार रुपये बरामद हुए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले हनुमंतपुरा चौराहा पर स्थित एक सराफा व्यापारी को संदिग्ध लोगों ने चोरी के जेवर बेचने का प्रयास किया था। लेकिन दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। भनक पाकर चोर गिरोह के सदस्य वैन से भाग निकले थे। लेकिन उनकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तभी से लगातार पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी के माल को बेचने के लिए साम्हों की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर भरथना, सहसों पुलिस व एसओजी की टीम ने पाली बंबा के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक वैन में सवार लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह वैन को बकेवर की ओर भगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों ने घेराबंदी करने पर वैन सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चली गोली दो बदमाशों के पैर में लगी। जिसके बाद पुलिस ने वैन सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों के पास से दो तमंचा, कारतूस, वैन के अलावा दो लाख 93 हजार पांच सौ रुपये नकद, तीन सोने के हार, सोने की छह चेन, एक जोड़ी कुंडल, 13 अंगूठी, तीन मंगल सूत्र, 12 चूड़ी, बृजबाला, दो जोड़ी झाले के अलावा भारी मात्रा में चांदी के जेवर भी बरामद हुए। बदमाशों ने अपने नाम मुस्तकीम निवासी चकरनगर, इकरार निवासी रकसई थाना वैदपुरा व सागर निवासी मोहल्ला कटरा पुख्ता जसवंतनगर बताया।
सागर चोरी बदमाशों से चोरी का सामान खरीदता था। गोली लगने से घायल मुस्तकीम व इकरार को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। एसएसपी ने चोरियों का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की। बदमाशों को जेल भेज दिया गया। आरोपी इकरार पर इटावा जनपद के अलावा औरैया मैनपुरी के अलावा फरूर्खाबाद जिले के अलग-अलग थानों में 18 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मुस्तकीम पर आठ व सागर पर तीन मामले दर्ज हैं।


सैफई डिपो सहित आठ चोरी को किया स्वीकार
पकडे़ गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने 12 नवंबर की रात को सैफई डिपो से नौ लाख 34 हजार रुपये से भरी डेढ़ क्विंटल वजनी तिजोरी चोरी की थी। इसके अलावा 18 जून की रात को बकेवर थाना क्षेत्र के गांव भिटारी व कुनेठा से 17 सितंबर की रात को बकेवर क्षेत्र के गांव नसीदीपुरा में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा 22 अक्तूबर की रात जसवंतनगर क्षेत्र के घनश्यामपुरा गांव में 14 नवंबर की रात को पाठकपुरा में 25 नवंबर की रात को भरथना के मोहल्ला मोती गंज में 14 दिसंबर की रात को नगला रेंउजा थाना वैदपुरा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा उन्होने फरूर्खाबाद में चोरी की बात को भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed