{"_id":"61e45d44edc1206bba62ce00","slug":"three-km-of-road-built-and-uprooted-at-five-places-etawah-news-knp675702381","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किमी सड़क बनी और पांच जगह उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किमी सड़क बनी और पांच जगह उखड़ी
विज्ञापन
निवाड़ीकला। निवाड़ीकला-लुधियानी मार्ग बनने से पहले ही उखड़ने लगा है। जिससे ग्रामीणों ने मानक पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तो सड़क का निर्माण पूरा भी नहीं हुआ और शुरुआत से उखड़ने भी लगा है।
ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है। दस दिन पहले इस मार्ग का निर्माण कार्य निवाड़ीकला चौराहे से लुधियानी की ओर शुरू हुआ था। जिसे हॉटमिक्स प्लांट से बनाया जा रहा है। अभी कार्य सिर्फ तीन किमी ही हुआ होगा।
शुरुआत से सड़क की गिट्टी उखड़नी भी शुरू हो गई। तीन किमी की दूरी में सड़क करीब पांच जगह उखड़ गई है। गिट्टी के उखड़ने से दोपहिया वाहन सवार फिसलने लगे हैं। राहगीर यासीन का कहना है कि वह भरथना जा रहे हैं, सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी हैं, जो काफी हास्यास्पद है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला राज देवी का कहना है इससे अच्छा तो यह मार्ग बनता ही नहीं। पहले सिर्फ गड्ढ़े थे, अब सड़क तो बन गई है, लेकिन छोटी-छोटी गिट्टी उखड़ी पड़ी है।
वहीं, ग्रामीण अरविंद का कहना है कि इस प्रकार की खानापूरी करने से क्या फायदा है। इससे अच्छा तो सड़क न बने, सड़क निर्माण में भी जमकर मुनाफाखोरी चल रही है।