फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   three injured in firing and stone throwing

Etawah News: दिनदहाड़े फायरिंग और पथराव, तीन लोग घायल

Mon, 10 Apr 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 10 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
three injured in firing and stone throwing
इटावा। मोहल्ला कटरा शमशेर खां नई बस्ती में रविवार शाम कार सवार युवकों ने फायरिंग और पथराव करके दहशत फैला दी। हमले में तीन लोग घायल हो गए। दो घंटे तक उत्पात मचाने के बाद युवक भाग गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले में पहुंचकर जांच की। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब सवा चार बजे कार सवार चार युवक नई बस्ती कटरा शमशेर खां पहुंचे। युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। स्कूल के पास बंद पड़ी दुकानों पर पथराव कर फायरिंग शुरू कर दी। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। फायरिंग करने के बाद युवक कार में सवार होकर महेरा चुंगी की ओर भाग गए। वहीं गश्त कर रही टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी करने के बाद चुप्पी साध ली। फायरिंग की वारदात एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

युवकों ने कुछ राउंड फायरिंग की। इसके बाद महेरा चुंगी की ओर चले गए। कुछ लोगों ने प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। करीब दो घंटे बाद युवक फिर मोहल्ले में पहुंच गए। यहां पथराव करने के बाद कुछ राउंड फिर फायरिंग की। तीन लोग पथराव में चोटिल हुए हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अमित सिंह ने भी जांच की है। उन्होंने बताया कि लोगों से जानकारी की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चौकी इंचार्ज को भेजकर जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed