फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three box culverts will resolve connectivity issues during floods.

Etawah News: बाढ़ में आवागमन की समस्या दूर करेंगे तीन बॉक्स कल्वर्ट

Tue, 27 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 27 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three box culverts will resolve connectivity issues during floods.
फोटो 01:::सिद्धनाथ मंदिर के पास की इस पुलिया का भी होगा निर्माण। संवाद
चकरनगर। बारिश और बाढ़ के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तीन मार्गों पर बॉक्स कल्वर्ट निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। इन कार्यों पर करीब 3.20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे बाढ़ के समय जलभराव की समस्या कम होने और आवागमन सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने उदी-चकरनगर-भरेह मार्ग पर किमी 41 में कांयछी रोड से आगे बॉक्स कल्वर्ट और सुरक्षात्मक कार्य के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर कटान होने से सड़क संकरी हो गई है। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ संपर्क मार्ग पर सात मीटर लंबाई के आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए करीब 90 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पचनद के पास कालेश्वर गढ़िया कंजोसा पुल की एप्रोच से भजनपुरा मार्ग पर सात मीटर के आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट निर्माण के लिए करीब 80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। बारिश और बाढ़ के दौरान पानी भरने से इन मार्गों पर आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स कल्वर्ट बनने से पानी की निकासी बेहतर होगी और रास्तों पर जलभराव की समस्या कम होने की संभावना है। फिलहाल तीनों प्रस्तावों पर शासन की स्वीकृति का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित मार्गों पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।

-------
तीनों पुलियों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बाढ़ के समय यह रास्ते बाधित हो जाते हैं, पुलिया के निर्माण से स्थानीय लोगों को असुविधा नहीं होगी।
-संजीव कुमार, एक्सईएन खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed