फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Threatening to kill girl student by pouring acid

छात्रा को तेजाब डालकर मारने की धमकी

Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Threatening to kill girl student by pouring acid
जसवंतनगर। आईटीआई छात्रा के साथ उसी के कॉलेज के छात्र ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे तेजाब डालकर मारने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी आईटीआई छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोजाना वह अपने घर से साइकिल से कॉलेज जाती-आती है। पिछले कई दिनों से इसी कॉलेज का छात्र शिवकुमार उर्फ अनूप उसका पीछा करता है।
विज्ञापन

कई बार छेड़छाड़ भी करता है। गुरुवार दोपहर वह स्कूल में शौचालय की तरफ जा रही थी, तभी आरोपी छात्र ने उसे पकड़ लिया। घसीट कर शौचालय के अंदर ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पर अन्य छात्र-छात्राएं मौके पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी उसे तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थाना प्रभारी के मुताबिक छात्रा की तहरीर पर छेड़छाड़ व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच व आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed