फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thousands of bighas of paddy crops flattened in the fields due to rain and strong winds.

Etawah News: बारिश व तेज हवा से हजारों बीघा धान की फसल खेतों में गिरी

Mon, 28 Sep 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thousands of bighas of paddy crops flattened in the fields due to rain and strong winds.
फोटो 41:: बारिश के बाद गिरी धान की फसल और भरा पानी। संवाद
सैफई। दो दिन से लगातार हो रही बारिश व तेज हवा से क्षेत्र में धान की तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है। हजारों बीघा में खड़ी धान की फसल खेतों में बिछ गई है। कई खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कटाई के लिए तैयार फसल के गिरने से किसानों को लागत डूबने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

ब्लॉक सैफई के ग्राम पंचायत गीजा, हैवरा, बहादुरपुर, नरोहली, लछबाई, नगला अनिया, पिडारी, बघुईया, नगला बरी और नगला मठिया समेत कई गांवों में धान की फसल प्रभावित हुई है। बारिश का पानी खेतों में भरने से पक चुकी फसल जमीन पर गिर गई है। किसानों के अनुसार फसल पककर तैयार थी और जल्द ही कटाई शुरू होने वाली थी। अब खेतों में पानी भरा होने से धान की बालियों में दाने खराब होने और कटाई में परेशानी की आशंका है। बहादुरपुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि धान की फसल में बीज, खाद, जुताई और सिंचाई पर काफी खर्च हुआ था।
विज्ञापन

कटाई के समय बारिश होने से फसल को नुकसान पहुंचा है। गीजा निवासी किसान लालाजी दुबे और शिव प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि खेत में खड़ी पूरी फसल गिर गई है। पानी की निकासी नहीं हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है। नगला मठिया निवासी किसान मकरंद सिंह ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में तैयार फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों में राजस्व और कृषि विभाग की टीम भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed