{"_id":"5f47f8998ebc3e1763539107","slug":"those-who-do-not-deposit-fees-will-not-be-registered-in-the-cbse-board-examination-in-etawah-etawha-news-knp5791990193","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: फीस जमा न करने वालो का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नहीं होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: फीस जमा न करने वालो का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
इटावा। फीस जमा न करने वाले अभिभावकों के प्रति अब विद्यालय सख्ती दिखाने के मूड में है। जिनकी फीस जमा नहीं होगी उन बच्चों का सीबीएससी बोर्ड एग्जाम में रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। सीबीएससी स्कूल एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक यादव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सरकार ने फीस न बढ़ाना, ट्रांसपोर्ट चार्ज न लेना, फीस किस्तों में लेना और ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन करने संबंधी आदेश दिए थे। विद्यालयों ने सभी का पालन किया। साथ ही हाईकोर्ट में फीस माफी के दाखिल की गई तीन याचिकाएं खारिज की जा चुकी है।
सरकार ने भी फीस माफ करने का कोई आदेश नहीं दिया। इसके बाद भी अभिभावक फीस नहीं जमा कर रहे हैं। विवेक यादव ने आगे बताया कि 5 माह से बिना फीस के स्कूल संचालित करना चुनौती पूर्ण रहा है। सितंबर में बोर्ड एग्जाम के रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं, लेकिन फीस न जमा होने के कारण ये पता नहीं चल पा रहा है कि किस का रजिस्ट्रेशन होना है और किसका नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चार जुलाई को निर्देश जारी किया गया था कि सक्षम लोगों से फीस ली जाय और जो कोविड 19 की वजह से आर्थिक रूप से पीड़ित है उनकी फीस में राहत पहुंचाई जाए। इस आदेश को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि जो अभिभावक पीड़ित है वो अपना प्रार्थना पत्र 5 सितंबर में विद्यालय में जमा करा दे और जो सक्षम है वो फीस जमा करा दें।
अन्यथा ये माना जाएगा कि अभिभावकों की स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में रुचि नहीं है और इस स्थिति में उनके बच्चो का बोर्ड एग्जाम में रजिस्ट्रेशन न हों पाने के लिए संस्थान जिम्मेदार नहीं होगा। इस संबंध में एसोसिएशन ने जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिख कर अवगत करा दिया है।