{"_id":"61f0428ccd96564abf762fce","slug":"this-week-will-not-be-less-cold-etawah-news-knp6772632171","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते भी कम नहीं होगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हफ्ते भी कम नहीं होगी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दो दिन से हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी निजात मिलती नजर आ रही, लेकिन मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि इस हफ्ते बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहेगा।
अधिकतम तापमान में बढ़ोेतरी होने की उम्मीद कम ही है। हालांकि, 30 जनवरी को धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। लगातार दो दिन से धूप निकलने से लोगों को अब मौसम सुधरने की उम्मीद लगने लगी है।
15 जनवरी से मौसम में बदलाव आने के 11 दिन के अंदर सिर्फ तीन दिन ही लोगों को धूप के दर्शन हुए। सोमवार से लगातार दूसरे दिन धूप निकलने से बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
हालांकि, इन दोनों दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और सात डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की तरह मंगलवार को मौसम का हाल लगभग एक जैसा ही देखने को मिला।
दोनों दिन धूप और बदली के बीच आंख मिचौली का खेल भी चलता रहा और हल्की शीतलहर भी चलती रही। हालांकि, धूप की वजह से ठंडी हवाओं का वेग कोई ज्यादा असर नहीं छोड़ सका।
इस वजह से गलनभरी सर्दी से लोगों को दिन के समय काफी छुटकारा मिला। अभी कुछ दिन और गलनभरी सर्दी का दौर जारी रहने की वजह से लोग अभी मौसम बिगड़ जाए, इसको लेकर डरे हुए हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के फसल उत्पादन वैज्ञानिक इंजीनियर भूपेंद्र सिंह चौहान का कहना है मौसम अब खुल गया है। जो फसलों के लिए लाभदायक है। फसलों को धूप लगनी चाहिए जो दो दिन से मिल रही है। आगे भी ऐसा ही मौसम और धूप रहेगी। हालांकि, सुबह और शाम को ठंड का दौर जारी रहेगा।