फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   This time wheat will be sold at the government center for Rs 40 more

इस बारइस बार सरकारी केंद्र पर 40 रुपये ज्यादा में बिकेगा गेहूं

Sat, 05 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
This time wheat will be sold at the government center for Rs 40 more
इटावा। जनपद में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद होगी। इसका समर्थन मूल्य पिछले साल की अपेक्षा 40 रुपये बढ़ाया गया है। वर्ष 2021 में गेहूं की खरीद का समर्थन मूल्य 1975 रुपये था, इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि शासन ने अभी जनपद के लिए गेहूं क्रय केंद्र का लक्ष्य तय नहीं किया है। क्रय केंद्र बनाने के लिए क्रय एजेंसियों से प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गेहूं क्रय केंद्र संबंधी बैठक होगी। उसके बाद ही क्रय एजेंसियों व क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। गेहूं बेचने के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उनका सीबीएस युक्त बैंक खाता होना अनिवार्य है। किसान अपना पंजीकरण नजदीक के किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर पंजीकृत करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीयन के दौरान किसानों को खसरा, फसल का रकबा, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर देना होगा।
जो किसान 100 क्विंटल से अधिक की बिक्री करेंगे, उनके गेहूं की खरीद से पहले उपजिलाधिकारी से सत्यापन कराया जाएगा। बता दें कि पिछले साल 2021 में जनपद में 62 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए थे।
हालांकि शुरुआत 59 क्रय केंद्रों से हुई थी, किसानों की मांग पर तीन क्रय केंद्र बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed