{"_id":"62bc9a4ec8f0242f181317a8","slug":"thirty-thousand-flew-with-scooty-s-digi-etawah-news-knp704993094","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की डिग्गी से तीस हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की डिग्गी से तीस हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। बिजली दफ्तार पर बिल जमा करने आए सेवानिवृत्त नेवी कर्मी की स्कूटी की डिकी से चोर तीस हजार रुपये और कागजात चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
खितौरा गांव के अनिल कुमार मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त हैं। वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी अमरीषा के साथ स्कूटी से भरथना में विद्युत उपखंड अधिकारी में बिजली बिल जमा करने गए थे। परिसर में स्कूटी खड़ी कर दंपती कार्यालय में चले गए। लौटकर आने पर स्कूटी की डिकी खुली मिली। अनिल ने बताया कि डिकी में रखे बैग में 30 हजार रुपये, बैंक पासबुक और आधार कार्ड, पैन कार्ड थे।
कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह मौके पर छानबीन की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। पास स्थित बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालेंगे। स्कूटी की डिकी का लॉक टूटा नहीं होने से मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
दुकान की गोलक के ले गए 16 हजार
भरथना। कस्बा निवासी सतेंद्र जैन की बालूगंज रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। बुधवार दोपहर वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान तीन लोग दुकान पर आए और पंखा दिखाने के लिए कहा। सतेंद्र पंखा उठाने के लिए अंदर चले गए। इस बीच बदमाश गोलक से 16 हजार रुपये ले उड़े। चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। आरोपी सीसीटीवी में नजर आए हैं। (संवाद)