फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves targeted two houses, goods worth one and a half lakh crossed

Etawah News: दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, डेढ़ लाख का माल किया पार

Tue, 06 Jun 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted two houses, goods worth one and a half lakh crossed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से डेढ़ लाख रुपये का माल समेटा। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
कस्बा के शास्त्री नगर मोहल्ले की नई बस्ती में रहने वाले चांदीलाल शंखवार जो राजमिस्त्री का काम करते हैं। सोमवर को वह रिश्तेदारी में अछल्दा गए थे। घर में उनकी पत्नी मुन्नीदेवी व पुत्र-पुत्री थे। तीनों सोमवार घर की छत पर दूसरी मंजिल पर सोने चले गए थे। चोर छत के रास्ते से उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे से अलमारी खोलकर उसमें रखे 40 हजार रुपये कीमत के सोने, चांदी के जेवरात, अटैची में रखे 11 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह करीब चार बजे मुन्नीदेवी सोकर उठी तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

दूसरी वारदात चांदी लाल के घर से तकरीबन 50 मीटर दूर रहने वाले जयप्रकाश सिंह शंखवार के घर में हुई। जहां चोर छत के रास्ते से घर में घुस गए और कमरे में रखा संदूक उठा ले गए। संदूक को छत पर ले जाकर चोरों ने खोलकर उसमें से जेवरात निकाल लिए और संदूक को छत पर ही खुला छोड़कर भाग गए। जयप्रकाश सिंह व उनका लड़का अवनीश बाहर दरवाजे पर सो रहे थे। जय प्रकाश ने बताया चोर उसके घर से अस्सी हजार के जेवरात व 20 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की है। प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। व्यापारी के गोदाम से पांच लाख रुपये के बर्तन चोरी इकदिल। कस्बा से गुजरे आगरा कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर व्यापारी के गोदाम से चोरों ने ताले तोड़कर पांच लाख रुपये के पीतल के बर्तन चुरा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मंगलवार दोपहर मोहल्ला सड़क बाजार निवासी प्रभात गुप्ता कस्बा बाजार में बर्तन की दुकान है। दोपहर में बारिश होने पर करीब एक बजे दुकान के लिए पन्नी उठाने के लिए अपने गोदाम पहुंचने पर उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। जिससे उनके होश उड़ गए। गोदाम के ताले टूटे मिलने पर अंदर जाकर देखा तो लगभग पीतल के छह क्विंटल बर्तन गायब थे। जिनकी कीमत पांच लाख रुपये थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोदाम की जांच पड़ताल की। गोदाम चोर कुछ पीतल के बर्तन छोड़ गए हैं। व्यापारी ने बताया कि गोदाम में उनकी कार भी खड़ी थी जिसे चोर चुराने में नाकाम रहे। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज कासिफ हनीफ ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article