फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves opened fire on the police during vehicle checks; three arrested.

Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान चोरों ने पुलिस पर किया फायर, तीन गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Thieves opened fire on the police during vehicle checks; three arrested.
बकेवर। पुलिस ने सोमवार रात महेवा-अछल्दा मार्ग पर मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, कोल्हू का लोहे का बेलन और एक वैन बरामद हुई है।
विज्ञापन

कुरियानी पुलिया के पास पुलिस सोमवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अछल्दा की ओर से आ रही एक वैन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाश वैन मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर तमंचे से फायर भी किया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान औरैया के रोनू कुमार, जयद्रथ और कोमल सिंह के रूप में हुई। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी किसानों के कोल्हू, इंजन और बकरियां चोरी करते थे। बरामद लोहे का बेलन हविलिया गांव निवासी बलवीर सिंह के कोल्हू से चोरी किया गया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी का सामान ढोने के लिए वैन का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ फायरिंग सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद वैन को भी सीज कर दिया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed