फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves crossed jewelery, cash and two lakh goods

मकान में घुसकर जेवर नगदी सहित दो लाख की चोरी

Mon, 17 Feb 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Thieves crossed jewelery, cash and two lakh goods
बकेवर। कस्बा में थाने से चंद कदमों की दूरी पर सड़क किनारे एक मकान में रविवार की रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 60 हजार नगद व करीब सवा लाख के जेवरात चुरा ले गए। परिजन घर में सोते रहे, लेकिन उन्हें चोरों की भनक नहीं लग सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला लोहिया नगर में बकेवर भरथना रोड पर मानसिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात वह परिवार के साथ सो गए। तभी रात के समय चोर उनके मकान के बगल में खाली पडे़ प्लाट से होकर छत से होते हुए जीने के रास्ते से मकान में प्रवेश कर गए। छत पर बने कमरे में उनका पुत्र धर्मेंद्र, उसकी पत्नी उमा, एक छोटी बच्ची व एक रिश्तेदार युवती शिखा लेटी थी। चोरोें ने कमरे की कुंडी बंदकर दी। मानसिंह घर के बाहरी हिस्से में बने बरामदे में लेटे थे। चोर अंदर कमरे की कुंडी खोलकर रखे सन्दूक का ताला तोड़कर जेवर व नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

मानसिंह ने बताया कि पुत्रवधू उमा रात्रि को करीब डेढ बजे बाथरूम जाने के लिए उठी तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उसने पति धर्मेंद्र को जगाया। धर्मेंद्र ने घर के बाहर नीचे लेटे पिता को आवाज लगाई लेकिन न सुनने पर फोन लगाकर बुलाया। उन्होंने जाकर कुंडी खोली। नीचे के कमरे मे जाकर देखा तों सन्दूक खुला पड़ा था। उसमें रखा सामान गायब था। मान सिंह ने बताया कि चोर उसके घर से करीब साठ हजार रुपये नगद व करीब सवा लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए। उन्होंने इसकी जानकारी 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मानसिंह ब्रेड बेचने व पुत्र धर्मेंद्र प्राइवेट तौर पर कस्बे में ही ड्राइवर है। इस संबंध में थाना प्रभारी बचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed