फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There was a common jam in front of the police station

थाने के सामने आम हुआ जाम

Tue, 05 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
There was a common jam in front of the police station
सेंटमेरी कॉलेज के सामने लगा जाम - फोटो : ETAWAH
इटावा। सिविल लाइन थाने और कलक्ट्रेट के पास स्थित सेंट मेरी कॉलेज के सामने जाम बड़ी समस्या बन गई है। लगभग रोज एक से डेढ़ घंटे तक जाम लगाता है। जाम में स्कूली बच्चों के अलावा, मरीज और राहगीर भी फंसते हैं, इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के सेंट मेरी इंटर कालेज के पास ही सिविल लाइन पुलिस थाना है। पुलिस कार्रवाई में जब्त कई बड़े चार पहिया वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े कर दिए गए हैं। स्कूल में दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों की छुट्टी की जाती है। ज्यादातर अभिभावक अपने वाहनों से बच्चों को लेने स्कूल के बाहर पहुंचते हैं। सड़क के दोनों किनारों पर दो पहिया, चार पहिया निजी और स्कूली का जमावड़ा होने से लगभग रोज जाम लगता है। इसमें स्कूली बच्चों के साथ ही राहगीर भी फंस जाते हैं। इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। जाम में फंसने से बच्चे और राहगीर बिलबिला जाते हैं। मंगलवार को भी करीब डेढ़ घंटे तक जाम में राहगीर और बच्चे फंसे रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज का भी यही रास्ता
सेंट मेरी कॉलेज के सामने से ही जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज जाने का सीधा रास्ता है। लाइन पार के गांवों में मरीज कॉलेज के सामने से ही जिला अस्पताल लाए जाते हैं। जाम में कई बार मरीजों को ले जाने वाले एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। इसके अलावा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन से मैनपुरी, आगरा के लिए लोग भी इसी रोड से निकलते हैं। जाम में कई बार वीआईपी गाड़ियां भी फंस जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ट्रैफिक पुलिस करती थी व्यवस्था
कोरोना काल में स्कूल कालेज बंद रहे। उसके पहले डीएम चौराहे पर ही ट्रैफिक पुलिस 15- 20 मिनट के लिए भारी वाहनों का आवागमन रोक देती थी। जिससे बच्चे आसानी से और सुरक्षित निकल जाते थे। अब यह व्यवस्था बंद हो गई है। कोई ट्रैफिक पुलिस यहां से लेकर अंडर ब्रिज तक नहीं रहती । जिससे जाम की समस्या आए दिन उत्पन्न होती है।

सोमवार को जाम की समस्या की सूचना मिली थी। मंगलवार को छुट्टी के समय पुलिस भेजी गई थी। स्कूल के सामने जाम न लगे इसके लिए स्थायी व्यवस्था की जा रही है।
अमित कुमार सिंह, सीओ सिटी

बीच सड़क पर खड़ी कार का चालान करते ट्रेफिक पुलिस कर्मी

बीच सड़क पर खड़ी कार का चालान करते ट्रेफिक पुलिस कर्मी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed