फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "There should not be a waste of water '

‘पानी की बर्बादी नहीं होनी चाहिए’

Fri, 01 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 01 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
"There should not be a waste of water '
बच्चों को पुरस्कृत करती प्रधानाध्यापक मीना देवी - फोटो : अमर उजाला
जायंट्स ग्रुप आफ इष्टिकापुरी रूरा एवं प्राथमिक विद्यालय लुहन्ना के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में जल संरक्षण व स्वच्छता पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे ब्रजमोहन सिंह ने जल संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी का कुल लब्बोलुआब यह रहा कि पानी की बर्बादी किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए।  
विज्ञापन

गोष्ठी की संयोजिका प्रियंका मिश्रा ने कहा कि जल का सदुपयोग करें।


घरेलू प्रयोग में लाए गए पानी का उचित स्थान पर एकत्रीकरण करके सिंचाई आदि में प्रयोग किया जाना चाहिए। शशिप्रभा ने कहा कि जल का जरूरत के हिसाब से प्रयोग किया जाना चाहिए। जल की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण के कई उपाय भी सुझाए। गोष्ठी में शोभना चौहान, नीलू ने जल संचय के उपाय बताए। इसके बाद प्रधानाध्यापक मीना देवी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन



इसमें सुलेख के लिए सुरजीत, वेशभूषा के लिए अनुष्का व मोहनी, खेलकूद में दौड़ के लिए रोशनी व निशा, कबड्डी के लिए विकास व मनीष, लंबी कूद के लिए विकास तथा कक्षा में प्रथम स्थान के लिए क्रमश: अनुष्का, सतीश, पायल, कुमकुम, नितिन को पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक निदेशक विपिन मिश्रा ने किया। इस दौरान शुभा, हिमा, तारेश, कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed