फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There is no dearth of enthusiasm, getting corona vaccine

उत्साह में नहीं कोई कमी, लगवा रहे कोरोना टीका

Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
There is no dearth of enthusiasm, getting corona vaccine
इटावा/ऊसराहार/जसवंतनगर। शहर व जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में अध्ययनरत 15 से 17 साल तक के छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाने के लिए कोरोनारोधी टीके लगाने का सिलसिला शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को 4288 किशोरों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

शहर में संत विवेकानंद, सेंट मेरी इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज समेत अन्य कालेजों में टीकाकरण हुआ। ताखा ब्लॉक क्षेत्र के चार स्थानों पर कैंप लगाकर किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ऊसराहार, पुरनपुरा, ककराई, और सरसईनावर स्थित कैंप 100 किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया है। जसवंतनगर के रेलमंडी के शांती देवी इंटर कालेज समेत कई स्कूलों में टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि रेलमंडी में स्थित शांती देवी इंटर कालेज में पूर्व पालिकाध्यक्ष विमलेश यादव के सहयोग से टीकाकरण किया गया।

कालेज में 120 छात्र-छात्राओं ने टीके लगवाए। सेंट पीटर्स में 100, बनकटी बुजुर्ग के गांधी जूनियर हाईस्कूल में 26, जीजीआईसी में 150 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 समेत 426 किशोरों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed