फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There is no blood of A and AB negative group

Etawah News: नहीं है ए व एबी निगेटिव ग्रुप का खून

Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
There is no blood of A and AB negative group
(फोटो संख्या 17 ) जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक परिसर। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। करीब सप्ताह भर से ब्लड बैंक में ए निगेटिव व एबी निगेटिव खून का स्टॉक नहीं है। कुल मिलाकर जिला अस्पताल का ब्लड बैंक सिर्फ नाम का ब्लड बैंक बन कर रह गया है। जून में खून की एक- एक बूंद को तरस कर रह गया है ब्लड बैंक। कहने को ब्लड बैंक में 650 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है। लेकिन ब्लड रखने वाले फ्रीजर खाली पड़े हैं।
हालात यह है कि उंगलियों पर गिनने लायक ही ब्लड बचा है। सोमवार को ब्लड बैंक में मात्र नौ यूनिट ही खून बचा था। ब्लड बैंक में खून की मुख्य वजह समाजसेवी संगठनों व स्वैच्छिक रक्तदाताओं के रक्तदान के प्रति उदासीनता बरतना समझा जा सकता है। आलम यह है कि ब्लड बैंक में डेढ़ महीने तक एक भी रक्तदान शिविर आयोजित नहीं हुआ। जून महीने में करीब सप्ताह भर पहले एक मात्र रक्तदान शिविर में महज सात यूनिट खून ही मिल सका।
विज्ञापन

छह जून को आयोजित रक्तदान शिविर वाले दिन ब्लड बैंक में महज एक यूनिट खून ही बचा था। ऐसे में समझा जा सकता है कि ब्लड बैंक को इन दिनों खून की कितनी जरूरत है। सोमवार को ब्लड बैंक के स्टॉक में 12 यूनिट खून ही बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें ए पॉजिटिव तीन, एबी पॉजिटिव छह, ओ पॉजिटिव तीन यूनिट खून बचा था। जबकि ए निगेटिव, बी पॉजिटिव, बी निगेटिव,एबी निगेटिव और ओ निगेटिव खून का स्टॉक शून्य रहा। जून महीने में अभी तक ब्लड का स्टॉक 14 यूनिट तक ही पहुंचा है। ज्यादातर लोग अपने मरीज को रक्त की जरूरत पड़ने पर खुद ही खून दे रहे हैं।

14 को सुबह साढ़े आठ बजे आकर करें महादान
अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को सुबह 8:30 बजे से जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान करने की स्वीकृति प्रदान करते हुए अपने नाम लिखवाने शुरू कर दिए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की जनपद की समस्त समाजसेवी संगठनों, व्यापारिक संगठनों, स्वैच्छिक रक्तदाताओं से अपील है कि वह किसी अंजान जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने के लिए रक्तदान कर महादान के भागी बनें।


सामाजिक संगठनों से रक्तदान की अपील
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एमएम आर्या ने भी सामाजिक संगठनों में इस नेक कार्य में भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की है। जो किसी व्यक्ति की जान बचाने के काम आ सके। कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.नीतू द्यिवेदी ने बताया कि रक्तदान करने के लिए लगातार काउंसलिंग की जा रही है। लोगों व संस्थाओं के पदाधिकारियों के पास जाकर उन्हें रक्तदान करने के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed