फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There are no cameras installed in the village, so now the only recourse of the police is surveillance.

Etawah News: गांव में नहीं लगे हैं कैमरे तो अब सर्विलांस ही पुलिस का सहारा

Tue, 19 Sep 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
There are no cameras installed in the village, so now the only recourse of the police is surveillance.
बकेवर। नसीदीपुर गांव में तीन घरों में 30 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने कई संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही पुलिस सर्विलांस के माध्यम से कई टीमों के साथ चोरों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के नसीदीपुर गांव में रविवार रात चोरों ने तीन किसान सुरेश सिंह चौहान, राजकुमार सिंह व ललित कुमार सिंह के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर तीनों घरों से करीब 30 लाख की संपत्ति समेट ले जाने में सफल रहे। चोरी की वारदात के मामले में पुलिस को अभी 36 घंटे बाद भी कोई ऐसा सुराग नही लगा जो चोरों तक पहुंचने में मदद कर सके। गांव में किसी के यहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था।
विज्ञापन

इस कारण कारण पुलिस को चोरों का सुराग लगाने में और समस्या आ रही है हालांकि पुलिस की तीन-चार टीम नसीदीपुर गांव से कुछ दूरी पर जाने वाले रास्तों से अन्य कस्बों पूरब की तरफ अहेरीपुर कस्बा, निवाड़ी कला उत्तरी ओर में लुधियाना मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया इसके अलावा लुधियानी चौराहा से बकेवर आने वाले रास्ते पर हर्राजपुरा गांव से लगे सीसीटीवी कैमरों दक्षिण की तरफ भी हाईवे के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है। खोजी कुत्ता भी चोरों का सुराग लगाने में असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी इस मामले में सर्विलांस के माध्यम से चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। कुछ स्थानों से मोबाइल फोन टॉवर के डाटा को भी खंगाला जा रहा है। जिसे किसी संदिग्ध कॉल की खोज कर निकाला जा सके। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि चोरों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन उम्मीद है जल्द घटना का जल्द खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed