फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There are less arrangements for protection from sun and rain in cow sheds

Etawah News: गोशालाओं में धूप और बारिश से बचाव के इंतजाम कम

Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
There are less arrangements for protection from sun and rain in cow sheds
(फोटो संख्या 31) चौबिया के जैनपुर में बनी गिरधर गोपाल गौशाला में कीचड़ में बैठे गौवंश। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 32) गांव मुर्चा में बनी गौशला का टिनशेड बल्लियों के सहारे खड़ा हुआ। संवाद
गोशालाओं में धूप और बारिश से बचाव के इंतजाम कम

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/बसरेहर। जिले में संचालित गोशालाएं अभी भी अव्यवस्थाओं का शिकार हैं। ग्रामीण क्षेत्र की कई गोशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश होने की वजह से उन्हें धूप और बारिश से भी बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। वहीं भूसे और केयरटेकर का भुगतान अटका होने की वजह से गोवंशों को दिन में छुट्टा छोड़ दिया जा रहा है।
विकासखंड क्षेत्र बसरेहर की ग्राम पंचायत चौबिया के जैनपुर की गोशाला में करीब पौने दो सौ गोवंश हैं। गोशाला नीचे स्थान पर होने की वजह से थोड़ी सी बारिश में यहां पानी भर जाता है और गोवंश उसमें ही रात बिताने को मजबूर रहते हैं। कीचड़ में गोवंश गिरकर चोटिल भी होते रहते हैं। रविवार को दो गोवंश बीमार भी थे।
विज्ञापन

गोशाला में तैनात केअरटेकरों का चार का मानदेय रुका होने की वजह से उन्हें घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं भूसे का भी खर्च पर्याप्त न मिलने से गोवंशों को खिलाना मुश्किल पड़ रहा है। चौबिया प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि गोशाला नीचे स्थान पर होने की वजह से जलभराव हो जाता है। जल्द ही भराव कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केअरटेकरों का भी समय से भुगतान न आने की वजह से परेशानी होती है। दो माह में लगभग तीन लाख चौदह हजार के भूसा खिलाया है। इसमें पिछले महीने सिर्फ 57 हजार रुपये भुगतान आया है। ऐसे में गोशाला का संचालन करना अब मुश्किल हो रहा है।
-----------------
दीवार की पटिया टूटी, कांटे रखकर रोके जा रहे गोवंश
भरथना। कंधेसी पचार गांव में स्थित गोशाला में करीब 70 गोवंश है। परिसर में बना खड़ंजा जगह-जगह टूटा होने की वजह से पानी भर जाता है। पीछे की तरफ की चाहरदीवारी की पटिया टूटने से गोवंश रोकने के लिए कटीली झाड़ लगाई गई है। केयर टेकर उत्तम कुमार ने बताया कि गौवंशो के आपस में लड़ने से पटिया के कुछ गाटर टूट गए हैं।खड़जा टूटने से बरसात का पानी भर जाता है। प्रधान प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश ने बताया कि गोशालाएं की पटिया सही जल्द ही कराई जाएगी। जनवरी माह तक के भूसे का भुगतान पिछले सप्ताह मिला है। अभी चार माह का भुगतान शेष है। ऐसे में काफी परेशान होती है।
कुंअरा गांव में स्थित गोशाला में रविवार दोपहर ताला डला हुआ था। केयरटेकर मौके पर मौजूद नहीं थे। गोवंश टिनशेड के अंदर थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शंकर सविता ने बताया कि गोशाला में करीब 72 गोवंश मौजूद है। पानी के लिए समरसेबिल पंप लगा है। हौज भी पानी से भरा रहता है। भूसे का पर्याप्त स्टॉक है। सात माह के बकाया में से कुछ दिन पहले ही पौने दो लाख रुपये का भुगतान भेजा गया है। अभी कुछ माह का भुगतान शेष है। गोवंशो की देखरेख के लिए तीन केयर टेकर की तैनाती है। संवाद
-------------
भूसे और केयरटेकर का भुगतान न होने से बढ़ रही परेशानी
ताखा। गोशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए शासन व्यवस्थाओं को जोड़ने में लगी है। इसके लिए पंचायतों के ग्राम प्रधानों को समय-समय पर निर्देश दे रही है लेकिन प्रधानों की ओर से गोशालाओं के लिए खरीदे भूसे का समय पर भुगतान नहीं होने से व्यवस्था चौपट है। मुर्चा की गोशाला में टिनशेड बल्लियों पर टिका हुआ है। मुर्चा ग्राम प्रधान उमा देवी ने बताया कि करीब एक लाख रुपये भूसा व हरे चारे का बकाया है। इसका अभी तक बजट नहीं आने से भुगतान नहीं हो सका है।
15 फीसदी अन्य पंचायतों से मिलने वाला बजट भी नहीं मिल सका है। समथर प्रधान कोमल ठाकुर का कहना है कि गोशाला में करी 250 गोवंश मौजूद है। उनके चारे के लिए करीब 13 लाख रुपये का भूसा खरीद कर रखा गया है। ताकि गोवंशों को चारे की कोई दिक्कत न हो, लेकिन पेमेंट नहीं होने से भूसा ठेकेदार परेशान किए हुए है।

वर्जन
जिला पंचायती राज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि सभी सचिवों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। गोवंशों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed