फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Theft in the soldier's house by breaking the lock of the main gate

Etawah News: मुख्य गेट का ताला तोड़कर फौजी के मकान में चोरी

Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Theft in the soldier's house by breaking the lock of the main gate
उदी। चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर फौजी के बंद मकान से 65 हजार रुपये व सोने के आभूषण चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ बाह मार्ग स्थित फौज में तैनात धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की मां शांति देवी ने बताया कि चार जुलाई को वह पुश्तैनी खेती की देखरेख के लिए मोहकमपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी गई थीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पड़ोसी रामू ने ताले टूटे देखकर उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी। चोरी के जानकारी पर घर पहुंची तो गेट का ताला टूटा मिला और अलमारी व बक्सों से तीन सोने की चेन, चांदी की पायल, छह अंगूठियां, सोने का झुमका, चांदी के बर्तन साथ में 65 हजार रुपये की नकदी चोर चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने तहरीर के आधार पर छानबीन कर जल्द चोरी का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed