{"_id":"6204057f350559597a26339c","slug":"theft-in-the-house-of-the-vice-president-of-the-youth-vehicle-etawah-news-knp679767112","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा वाहनी की उपाध्यक्ष के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा वाहनी की उपाध्यक्ष के घर में चोरी
विज्ञापन
इटावा। ब्रह्मनगर कालोनी में मंगलवार रात युवा वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपिका मिश्रा के घर चोरी हो गई। दो चोर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर कालोनी निवासी पीसी मिश्रा की पत्नी दीपिका मिश्रा सामाजिक संस्था युवा वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। पति ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने बच्चों और मां मिथलेश त्रिवेदी के साथ घर में मौजूद थे। रात में खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए।
देर रात लगभग पौने दो बजे दो चोर घर के मेन गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुस आए। किचन में रखे तीन एलपीजी सिलिंडर, एक इनवर्टर बैटरी और एक पानी की मोटर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सुबह जब सात बजे काम वाली आई तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज में नजर आ रहे चोरों की तलाश में जुट गई है।