फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   theft in principal house

इटावा: प्रधानाध्यापक के घर से नकदी और जेवर चोरी

Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
theft in principal house
बकेवर। प्रधानाध्यापक के घर में घुसे चोरों ने रुपये और जेवर चोरी कर लिए। शिक्षक पूरे परिवार के साथ 13 फरवरी को भांजे की शादी में आगरा गए थे। लौटकर आने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बृजबिहारी निवासी गंज मोहाल चकरनगर ब्लाॅक के फूटाताल उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उनके पुत्र अनुराग वायुसेना में है। बृज बिहारी भांजे की शादी में पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ 13 फरवरी को आगरा गए थे। प्रधानाध्यापक के मुताबिक वह शुक्रवार सुबह लौटकर आए तो देखा मुख्य गेट पर ताला टूटा पड़ा है। ऊपरी मंजिल पर भी कमरों के ताले टूटे थे।
विज्ञापन

चोरों ने एक कमरे में अलमारी ताला तोड़ दिया और उसमें रखीं दो हीरे, चार सोने की अंगूठी, तीन हार, अन्य सोने चांदी के आभूषणों व अलमारी में ही रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने उनके घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित कपड़ा व्यवसायी जयकुमार जैन के खाली पड़े मकान का कुंडा काटकर चोरी करने का प्रयास किया। पड़ोस में ही रहने वाले भाजपा नेता अर्पित पोरवाल जाग गए। ललकारने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक बृजबिहारी ने सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज संजय दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा।


किसी करीबी का हाथ हो सकता
चोरों ने घर में घुसने के बाद घर में सबसे आखिरी में बने कमरे का ही ताला तोड़ा। शिक्षक के घर में ग्राउंड फ्लोर पर तीन कमरे बने हैं और ऊपरी मंजिल पर चार कमरे हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed