{"_id":"63c5a2681e4c7e415522cf48","slug":"theft-in-house-etawah-news-knp739206066-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घर के ताले तोड़कर डेढ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घर के ताले तोड़कर डेढ लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। क्षेत्र के गांव बंधारा निनावा में रविवार रात चोरों ने एक घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।
ग्राम बंधारा निवासी रश्मि देवी ने बताया कि उनके पति देवेंद्र सिंह यादव प्राइवेट बस चालक हैं। वह रविवार शाम बाहर गए हुए थे। घर पर वह, ससुर सुरेंद्र यादव व सांस कमला देवी के साथ बच्चे मौजूद थे। परिवार के लोग रात में सो रहे थे। चोरों ने कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी। फिर एक कमरे की कुंडी को काटकर अलमारी व बक्से से डेढ़ लाख के आभूषण और 5500 रुपये चोरी कर ले गए। देर रात जब ससुर जागे तो चोरी का पता चला। सुबह पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की।
चोरी की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक कपिल भारती फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नमूने एकत्रित किए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण ने ली चोरी की घटनाओं की जानकारी
भरथना। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने नगला राजा गांव पहुंचकर चोरी की घटनाओं की जानकारी ली। जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। गांव में अलग-अलग दिनों में तीन घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। पीड़ित महिपाल सिंह, लाडन सिंह व होम सिंह व उनके परिजनों से एसपी ग्रामीण ने जानकारी ली।
महिपाल सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को घर से लगभग 13 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए थे। 27 दिसंबर को गांव के लाडन सिंह व 10 जनवरी को होम सिंह के घर में चोरी हुई थी। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। सोमवार को एसएसपी संजय कुमार से खुलासे के लिए गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी ग्रामीण ने आकर जानकारी ली। (संवाद)