फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The young man was suffering from dengue returned to Delhi

दिल्ली से लौटा युवक डेंगू से पीड़ित निकला

Tue, 22 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 22 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The young man was suffering from dengue returned to Delhi
जिले में भले ही डेंगू ने दस्तक न दी हो लेकिन दिल्ली सहित अन्य महानगरों में काम करने वाले यहां के आठ लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। ताजा मामला सोमवार को सामने आया। दिल्ली में काम कर रहा युवक घर लौटा तो उसकी हालत बिगड़ गई। प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


सिविल लाइन के गांव नगला बाबा निवासी रोहित (20) पुत्र पूरन सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। दिल्ली में डेंगू के कहर के कारण परिजनों के कहने पर वह सप्ताह भर पहले घर लौट आया था, तभी से उसे बुखार आने लगा। शहर की ही एक प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच कराई गई तो डेंगू निकला। इसके बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


युवक सोमवार को परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। मामला डेंगू का था लिहाजा डाक्टरों ने उसे सीएमएस के पास भेज दिया। सीएमएस डा. एके पालीवाल ने पैथोलॉजी की रिपोर्ट देकर युवक को सैफई रिम्स में इलाज कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट पौथोलॉजी की रिपोर्ट में तो डेंगू पॉजीटिव बताया गया है, पर रिम्स में टेस्ट कराने पर स्पष्ट हो जाएगा कि युवक को डेंगू है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed